शिवपुरी नगर: ब्रेकर आने के चलते चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला,जिला अस्पताल में भर्ती, पचीपुरा की घटना,पति के साथ मायके जा रही थी
घायल महिला की सास रेखा जाटव ने बताया कि उसकी बहु कविता अपने पति सुनील के साथ आज बुधवार की दोपहर अपने मायके खेरे के लिए निकली थी लेकिन वह पचीपुरा गांव में सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक आने के चलते गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बहु का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।