शिवपुरी नगर: सुरवाया थाना क्षेत्र में दो बाईक आमने सामने भिडी, हादसे में, 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार महेंद्र जाटव निवासी पीपारा थाना मायापुर अपनी बेटी टीना जाटव और राहुल जाटव के साथ बाइक से शिवपुरी कोर्ट के काम से आ रहे थे तभी सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर लाइन हाइवे पर उनकी बाइक में दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।