शिवपुरी नगर: कमलागंज स्थित छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए मनमानी के आरोप, जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत
शिवपुरी शहर के कमलागंज क्षेत्र के शासकीय सीनियर बालिका छात्रावास की छात्राओं ने आज बुधवार को कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। छात्राओं ने हॉस्टल की वार्डन लता कटारे पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। छात्राओं में बताया कि उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जाता है साथ ही हॉस्टल में मिलने वाली सुविधा भी नहीं दी जाती है।