कांके: राजभवन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2025 राजभवन में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाक़ात की। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि राज्यपाल उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए गंभीर हैं।