कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में केंद्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक, 22 जून को बलिदान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। इस दौरान 22 जून को बलिदान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब नीति चिंता का विषय बन गई है।