कांके: तुपुदाना थाना क्षेत्र में टाइल्स फैक्ट्री के गेट पर अपराधियों ने की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2025 तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित टाइल्स फैक्ट्री के गेट पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे अपराधियों ने फायरिंग की है। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद अपराधियों ने पर्चा भी छोड़ा है।