कांके: हिनू के शिवपुरी काली मंदिर के पास मजदूरों के मोबाइल और पैसे की चोरी
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2025 हिनू स्थित शिवपुरी काली मंदिर के पास मजदूरों का मोबाइल और पैसे की चोरी कर ली गई है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे जब इसकी जानकारी मिली तो मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तीन मजदूरों के मोबाइल और पैसा चोरी कर लिया गया है।