कांके: उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से मिलकर जाना हालचाल और सुनी समस्याएं
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2025 सदर अस्पताल का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार शाम करीब छह बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मरीजों से मुलाकात कर उनका जाना हालचाल और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अस्पताल की डिस्पेंसरी का दौरा किया और वहां उपलब्ध दवाओं की स्थिति का जायजा लिया।