टोंक: राजस्थान SET-2026 की परीक्षा तिथि बदली, अब 13 सितंबर को होगी परीक्षा
Tonk, Tonk | Jun 28, 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 6 सितंबर के बजाय 13 सितंबर को आयोजित होगी। शनिवार शाम कोटा विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किए। इस बार परीक्षा की जिम्मेदारी कोटा विश्वविद्यालय को मिली है। CTET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तिथि बदली गई।