🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कांटी-मुजफ्फरपुर
मीनापुर में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र के रमतोमहा गांव में शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने करीब 70 वर्षीय वृद्ध महिला मराक्षी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि महिला घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थीं, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Muzaffarpur #Minapur #BreakingNews #TirhutNews
Bihar, India | Jun 21, 2026