शिवपुरी नगर: फतेहपुर: लिव-इन विवाद में मां-बेटी अपहरण मामले के दो इनामी शूटर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने शहर के बहुचर्चित मां-बेटी अपहरण कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच-पांच हजार रुपये के दो और इनामी बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जिन्हें मुख्य आरोपी ने ₹10-10 हजार की सुपारी देकर वारदात को अंजाम देने के लिए करैरा से शिवपुरी बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक भी जप्त की है