सावन के अंतिम सोमवार VIP ग्रुप ने कराया विशाल भंडारा, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
शाहजहांपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स शाहजहांपुर की ओर से ग्रुप के महासचिव सतीश सक्सेना के प्रतिष्ठान राजा ऑटोमोबाइल सोनालिका ट्रैक्टर,नवादा इन्देपुर, नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में देर शाम तक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।ग्रुप के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना ‘धीरू’ ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनका स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सेवा और समर्पण का भी संदेश देता है। वीआईपी ग्रुप सदैव सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा कार्यों में आगे रहता है।जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए आयोजित यह कार्यक्रम केवल भंडारा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और मानवता का संगम है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सेवा की, वह सराहनीय है।जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सेवा कार्य सफल हुआ।
महासचिव सतीश सक्सेना ने बताया कि 25 अगस्त मंगलवार को मोहम्मदी रोड स्थित बिहारी जी फिलिंग स्टेशन पर ग्रुप की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।
इस दौरान ग्रुप के संरक्षक अनुजदेव गुप्ता, अभिनय गुप्ता, सरदार कुलविंदर सिंह, मुकेश गुप्ता (रोमी), कौशलेंद्र मिश्रा, रश्मि राठौर सहित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Varsha Goswami