मोठ: समथर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, बहादुरपुर से दो ट्रैक्टर किए गए जब्त, कई चालक एमपी सीमा की ओर फरार
Moth, Jhansi | Jul 31, 2026 झांसी के समथर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बहादुरपुर के पास मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर पकड़कर जब्त कर लिए। पुलिस को देखकर कई चालक ट्रैक्टर लेकर मध्य प्रदेश सीमा की ओर भाग निकले। पुलिस ने जब्त वाहनों को थाने लाकर सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राज