पूरनपुर: मंडी समिति में एडीएम रितु पुनिया ने क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, किसानों से जाना धान खरीद का हाल
पीलीभीत की अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रितु पुनिया ने पूरनपुर मंडी समिति में स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर धान की तौल, खरीद प्रक्रिया और रिकॉर्ड का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम रितु पुनिया ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की और उनसे धान खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली।