पूरनपुर: तहसील सभागार में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ भव्य आयोजन
पूरनपुर तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह 11 बजे ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तहसील सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल शिक्षक तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।