पूरनपुर: ब्लॉक सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
पूरनपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बीएलओ (ब्लॉक लेवल अधिकारी) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे