पूरनपुर: मोहल्ला इंदिरा नगर में प्रेस से करंट लगने से किशोरी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर में किशोरी कपड़े प्रेस कर रही थी, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार, अनमता पुत्री मोबीन घर पर इलेक्ट्रिक प्रेस से कपड़े इस्त्री कर रही थी, तभी प्रेस के तार में अचानक करंट दौड़ गया। झटका लगते ही किशोरी मौके पर गिर पड़ी और उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया।