पूरनपुर: कढेर चौरा में मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेर चौरा में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनीता देवी (32 वर्ष) पत्नी रामबहादुर का शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पत्नी की कर दी हत्या।