जमुई: बेहतर सड़क सुरक्षा को लेकर DM नवीन के मार्गदर्शन में 100 चालकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, दी गई आवश्यक जानकारी
Jamui, Jamui | May 9, 2026 सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मई से दिसंबर तक के लिए निर्धारित विशेष प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुपालन में प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। DM नवीन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कुल 100 सरकारी एवं गैर-सरकारी चालकों ने प्रतिभाग किया। उक्त जानकारी शनिवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।