चाईबासा। हत्या के एक मामले को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते 28 मार्च 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूईडीह बासाटोंटो में 25 वर्षीय युवक सुभाष बानरा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। गुरुवार 1 बजे ग्रामीण मुफ्फसिल थाना घेराव करने पहुंचे।