बखरी: बखरी पुलिस ने बिथान से शराब कांड के वारंटी को किया गिरफ्तार, विरासत में लेकर कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने समस्तीपुर जिला के विथान थाना अंतर्गत सिहमा गांव से शराब कांड के वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सिहमा के सुनील यादव को थाना कांड संख्या 172/ 2016 के तहत कोर्ट के वारंट के आलोक में गिरफ्तार कर उसे कोर्ट के हवाले कर दिया गया है।