बाड़मेर: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के वायरल पोस्टर से राजनीति गलियारों में बढ़ी हलचल
Barmer, Barmer | Mar 3, 2024 बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है उनके नाम की घोषणा के बाद अचानक से बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्रसिंह भाटी के बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।