सिद्धमुख: चैनपुरा छोटा में सिद्धमुख पुलिस ने एक घर में दबिश देकर 18 कार्टनों में भरी 864 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की
Sidhmukh, Churu | Oct 22, 2026 पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान के तहत सिद्धमुख पुलिस ने गांव चैनपुरा छोटा में एक खाली मकान से 864 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र सिंह SHO ने मय टीम के एक खाली मकान में कमरे का ताला तोड़कर यह कार्यवाही कर शराब जब्त की।