सकरा: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में एक किशोरी की संदिग्ध हालत में हुई मौत, ठनका गिरने से हुई थी बेहोश
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 में एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार सुबह करीब दस बजे में बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की पहचान मो नसीम की 15 वर्षीय बहन फरजाना खातून बताया गया है। परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम मौसम खराब हुआ था।