धनौरा: मंडी धनौरा के गांव पेली तगा शराब की दुकान पर हंगामा, सेल्समैन के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, तीन गिरफ्तार
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पेली तगा में शराब दुकान पर बड़ा बवाल हुआ। शनिवार रात करीब 10 बजे कुछ ग्रामीणों की देशी शराब दुकान के सेल्समैन नवी चौहान से कहासुनी हुई। यह विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण शराब दुकान पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सेल्समैन को दुकान में बंधक बना लिया। दुकान का गेट बंद होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई।