अम्बाला: शंभू बॉर्डर के पास रेलवे लाइन पर धरने पर बैठे किसानों को सेवादारों ने वितरित किया लंगर
Ambala, Ambala | Mar 10, 2024 शंभू बॉर्डर के नजदीक धरनारत किसानों के लिए सेवादारों ने लंगर की व्यवस्था की और धरना दे रहे किसानों को रेलवे लाइन पर बिठाकर ही लंगर वितरित किया गया। इस दौरान किसानों का कहना था कि आज का यह धरना 4 घंटे के लिए सांकेतिक है। अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं की तो आने वाले समय में धरना गंभीर रूप ले सकता है।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।