अम्बाला: सिविल अस्पताल में सुबह 5 बजे सामान की चोरी करते पकड़ा गया ई रिक्शा चालक और महिला, पुलिस को सौंपे
Ambala, Ambala | Mar 10, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में आज सुबह 5:00 बजे चोरी करते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने ई रिक्शा चालक और एक महिला को पकड़ लिया। 7 अन्य महिलाएं मौके से फरार हो गई। इस मामले में ट्रामा सेंटर के डॉक्टर संजय ने थाना बलदेव नगर पुलिस को जानकारी देते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।