अम्बाला: नेशनल हाईवे 152 पर गांव बड़ी घेल के पास कार को बचाने के चक्कर में सड़क हादसे में पलटा सॉस से भरा ट्रक, बाल बाल बचा चालक
Ambala, Ambala | Mar 10, 2024 नेशनल हाईवे 152 पर को बचाने के चक्कर में गांव बड़ी घेल के पास सोस से भरा ट्रक पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की जान बाल बाल बच गई। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक चालक प्रेम ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से महाराष्ट्र सोस लेकर जा रहा था। यह हादसा रात लगभग 12:30 बजे घटित हुआ। थाना सदर पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई में जुट गई।