लंभुआ: लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर चांदा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर महारानी पश्चिम गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। यह घटना चांदा हाल्ट से लगभग 100 मीटर पश्चिम की ओर हुई है। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद तुरंत रेलवे अधिकारियों और स्थानीय चांदा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटन