रानीगंज: दिनदहाड़े 50 वर्षीय गजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या, पुत्र पर फरसा से किया गया हमला
रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी पंचायत के वार्ड संख्या-6 में शनिवार को दिनदहाड़े 50 वर्षीय गजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उनके पुत्र राजा यादव पर भी फरसा से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।