बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र के पार्क के अंदर मिला डंपर चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना बिलासपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क में गुरुवार देर शाम एक 27 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेगमाबाद गांव निवासी रवि (पुत्र गुरमीत सिंह) के रूप में हुई है, जो पेशे से डंपर चालक था। पार्क में आए लोगों ने जिम मशीनों के पास शव देखकर शोर मचाया, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस म