पुलिस प्रवक्ता ने आज बुधवार 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने करीब 15 लाख रुपये की कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कीमत 15,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक है। अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों की खुशी देखते ही बनती थी।