सत्तर कटैया: पुरीख काशेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों ने सामूहिक रूप से किया वृक्षारोपण, जमकर हुई सराहना
पुरीख अवस्थित काशेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों ने सामुहिक रूप से किया वृक्षारोपण। बाबूसाहब मिश्र की अध्यक्षता एवं डा. कैलाश मिश्र के संचालन में लोगों ने एक सौ पेड़ लगाया। पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर चलाये गये इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रंजन मिश्र, शशिकांत, अमरेंद्र प्रसाद, दीपक, शुशील थे।