सत्तर कटैया: पुरूषोत्तमपुर सहित अन्य जगहों के किसान तेज धूप के कारण दलहन फसल की हो रही क्षति से चिंतित और परेशान, मुआवजे की मांग
पुरूषोत्तमपुर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य जगहों के किसान तेज धूप एवं गर्मी के कारण दलहन एवं सब्जी के बर्बाद हो रहे फसल के कारण चिंतित और परेशान हैं। प्रखण्ड क्षेत्र के किसानों ने बताया कि तेज धूप एवं गर्मी के कारण फसल जल रहे हैं। फसल में दाने नहीं आने के कारण किसान चिंतित हैं। क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर मुआवजे का किया मांग।