बीना: सिविल अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया, एसडीएम, विधायक व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे
Bina, Sagar | Feb 14, 2026 सिविलअस्पताल में जन अभियान परिषद, नागरिकों एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में विधायक निर्मला सप्रे, एसडीएम विजय डेहरिया ,bmo डॉक्टर संजीव अग्रवाल, समाजसेवी सत्यजीत सिंह ठाकुर सहित जन अभियान परिषद के सदस्य एवं नगर पालिका कर्मचारी शामिल हुए। शनिवार सुबह शुरू हुए अभियान में संपूर्ण अस्पताल की साफ सफाई की गई।