शिमला : विधानसभा पहुंचे संजौली-करियाली स्कूल के छात्र, स्पीकर पठानियां ने समझाई संसदीय प्रणाली
संजौली और करियाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय प्रणाली, विधानसभा की कार्यप्रणाली, संविधान और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े कई सवाल पूछे। पठानियां ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सदन की कार्यवाही देखने के लिए भी आमंत्रित किया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
#हिमाचलप्रदेश #विधानसभा #कुलदीपसिंहपठानियां #शिमला #संजौली #करियाली #छात्र #संसदीयप्रणाली #लोकतंत्र #विधानसभा_सत्र #HimachalPradesh #ShimlaNews #HimachalNews #AssemblyNews
Chamba, Chamba | Aug 25, 2026