कांके: रांची: रिम्स में एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | May 16, 2026 रांची स्थित रिम्स में एमबीबीएस छात्र ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र सिमडेगा का रहने वाला था और जूनियर डॉक्टर के रूप में भी सेवाएं दे रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।