बिंदकी: बिंदकी में दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्री राम की पूजा आरती कर धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन श्री रामलीला मैदान के समीप स्थित मोहल्ला कृष्णगंज में सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आदि की पूजा आरती श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह ने करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में घूमी जिसमें तमाम लोग रहे।