रामगंजमंडी के मारवाड़ चौराहा स्थित सरकारी अस्पताल के पास बने वीर हनुमान मंदिर में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।