अशोक नगर: अशोकनगर में रंगदारी का आतंक, पैसे नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला
अशोकनगर में रंगदारी वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार रात 8:30 बजे मगरदा चौराहे पर 20 वर्षीय अंशुल साहू पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने 2 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे देने से इनकार करने पर धारदार हथियार, लाठी-डंडों से युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में अंशुल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।