कोईलवर: बहियारा बालाजी मंदिर के पास सोन नदी में नाव परिचालन और बोटिंग पर रोक
कोईलवर प्रखंड के बहियारा स्थित श्री नरसिंह बालाजी मंदिर के आसपास सोन नदी में नाव परिचालन एवं बोटिंग पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। हाल के दिनों में सोन नदी में लगातार डूबने की घटनाओं और कई लोगों की मौत के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन की ओर से बुधवार की शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया गया की सुरक्षा को लेकर रोक लगा है।