प्रतापगढ़: भोपाखेड़ा पाल गांव में मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए देवर-देवरानी ने की थी हत्या
प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सीतामाता अभयारण्य के भोपाखेड़ा पाल गांव में हुए जघन्य मां-बेटी हत्याकांड और लूट की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मृतका के देवर बाबूलाल मीणा और उसकी पत्नी गेंदाबाई को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर की फाइनेंस किस्त जमा करने और आर्थिक तंगी से उबरने के लिए वारदात को अंजाम