मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय पर 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना
मंगलवार के दिन 2 बजे बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष शिक्षकों ने 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनंदन कुमार एवं संचालन उमेश कुमार ने किया। धरना में प्राथमिक शिक्षक संघ, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ और बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन सहित कई संगठनों के शिक्षक शामिल हुए।