मुंगावली: भ्याना गांव में दबंग ने 65 वर्षीय वृद्ध से की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
भ्याना गांव में दबंग द्वारा एक 65 वर्षीय अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार भ्याना निवासी लालाराम मिश्रा उम्र 65 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही ज्ञान सिंह दांगी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।