शाहजहांपुर: तिलहर के नगरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, शुक्रवार को हो रहा पोस्टमार्टम
थाना तिलहर क्षेत्र के समधाना गांव के रहने वाले साहिल थाना तिलहर क्षेत्र के गांव शिवनगर के रहने वाले अकील के साथ बाइक से निकले थे। दोनो बाईक से नगरिया मोड़ के पास पहुंचे ।तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।