मुंगावली: मुंगावली में जैन समाज की मौन रैली, “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” लागू करने की उठी मांग
मुंगावली में सकल जैन समाज ने जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। सोमवार को श्री रामलीला मंच से निकली मौन रैली पोस्ट ऑफिस चौराहा और जय स्तंभ चौराहे से होते हुए सुबह लगभग दस बजे पुराने थाना परिसर पहुंची, जहां अनुविभागीय अधिकारी इसरार खान और थाना प्रभारी अरविंद कछुवाह को ज्ञापन सौंपा गया।