डौण्डीलोहारा: ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों से भरा रहा
डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत रेंगाडबरी सहित रेंगाडबरी कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।