मथुरा में देवर-भाभी के बीच कहासुनी, भाभी ने सार्वजनिक रूप से की पिटाई
मथुरा। स्टेट बैंक चौराहा स्थित बाग बहादुर चौकी के समीप देवर-भाभी के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिला के गौसनगर गांव निवासी युवक का अपनी भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई और भाभी ने युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।