आज दिनांक 08.06.2026 को थाना फरह क्षेत्रान्तर्गत एक रोडवेज की बस जो कि मथुरा से आगरा जा रही थी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई । इसमें कुल 02 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें से 01 लड़की है जो कि मगोर्रा थाना क्षेत्र मथुरा की रहने वाली है और 01 महिला आमलखेड़ा आगरा की रहने वाली है। दोनों की बॉडी को अग्रिम विधिक कारवाई हेतु पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आगे की कार्यवाही करवाई जा रही है और शेष जो चोटिल हैं सभी का उपचार कराया जा रहा है। 10 लोग के करीब इसमें चोटिल हुए थे। इनकी स्थिति वर्तमान में अभी मेरे और डीएम साहब के द्वारा यहां आकर हॉस्पिटल में भी चेक किया गया । सभी की स्थिति स्थिर है। बेहतर से बेहतर इलाज इनका करवाया जा रहा है ।
बाइट- श्लोक कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra