पलिया: पलिया पुलिस ने गुम हुए 8 मोबाइल फोन किए बरामद, वास्तविक स्वामियों को सौंपे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तकनीकी साधनों और अथक प्रयासों से गुम हुए 08 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटा दिए हैं।